AI खरीद एंट्री
सप्लायर बिल की फ़ोटो या PDF सेकंडों में खरीद एंट्री बने — बैच, एक्सपायरी, दर, टैक्सेबल व GST अपने आप।
बैच व एक्सपायरी के साथ तेज़ कीबोर्ड बिलिंग, फ्री माल सहित खरीद, मरीज़ का उधार खाता, शेड्यूल H1 रजिस्टर और जीएसटी रिटर्न। कुछ इंस्टॉल नहीं करना — डेटा ऑनलाइन सुरक्षित।
| Product Name | Exp. | Qty | Rate | Amount |
|---|---|---|---|---|
| AUGMENTIN 625 DUO | 08/27 | 1: | 223.50 | 223.50 |
| TELMA 40 30 TAB | 05/28 | 15 | 248.00 | 117.80 |
| shelc ProductStockMRP SHELCAL 500 15 TAB12:4122.00 |
डिस्ट्रीब्यूटर के बिल की 30 लाइनें टाइप करना बंद। फ़ोन से फ़ोटो लें (या PDF दें) — RxKhata सेकंडों में हर लाइन पढ़ लेता है, आप बस जाँचें और सेव करें।
वही मेनू, वही फ़ंक्शन कुंजियाँ, Enter से अगला खाना — काउंटर स्टाफ़ पहले दिन से बिल बना सकता है। स्टॉक, सप्लायर व मरीज़ Excel / CSV से लाएँ।
जनरल व रिटेल दुकानों के लिए भी — सेटिंग में दुकान का प्रकार बदलें।
सप्लायर बिल की फ़ोटो या PDF सेकंडों में खरीद एंट्री बने — बैच, एक्सपायरी, दर, टैक्सेबल व GST अपने आप।
कुछ अक्षर टाइप करें, बैच चुनें, स्ट्रिप या गोली डालें (2:5)। बिल रोकें, अनुमान, काउंटर बिक्री।
बिलिंग स्क्रीन आपके PC या फ़ोन पर रखी स्टॉक कॉपी से ऑफ़लाइन चलती रहती है। बिल प्रिंट करें, दवा दें — इंटरनेट आते ही बिल अपने-आप सर्वर पर पहुँच जाता है।
पहले एक्सपायर होने वाला बैच पहले, एक्सपायर्ड बिक्री बंद, डैशबोर्ड पर अलर्ट।
बॉक्स/खुला/फ्री मात्रा, स्कीम छूट, भाड़ा, बिल राशि जाँच, खरीद आदेश, एक्सपायरी डेबिट नोट।
हर लाइन पर CGST/SGST/IGST। GSTR-1 (B2CS, B2B, HSN) CSV व JSON, GSTR-3B सारांश, ITC।
उधार अपने आप खाते में। प्राप्ति, भुगतान, बकाया + व्हाट्सऐप याद, रोकड़ बही, खर्च।
दैनिक बिक्री, बिल/दवा-वार लाभ, सबसे ज़्यादा बिकने वाली, न बिकने वाला स्टॉक, Tally निर्यात।
काउंटर स्टाफ़ को केवल बिलिंग। मालिक को गतिविधि लॉग, सक्रिय उपयोगकर्ता, ज़बरदस्ती लॉग-आउट।
काउंटर पर PC से बिल, घर से मोबाइल पर आज की बिक्री देखें। एक टैप में हिंदी या English।
HTTPS के साथ सर्वर पर, हर दुकान अलग। कभी भी पूरा बैकअप या CSV डाउनलोड — प्लान ख़त्म होने के बाद भी।
केमिस्ट के बिल व रजिस्टर की ज़रूरी बातें पहले से शामिल।
न इंस्टॉलेशन, न सर्वर, न टेक्नीशियन।
दुकान का नाम व मोबाइल डालें। स्टोर सेटिंग में GSTIN, ड्रग लाइसेंस और बिल साइज़ भरें।
पुराने सॉफ़्टवेयर की दवा/बैच सूची CSV में अपलोड करें — कॉलम अपने आप मिलते हैं। या प्रारंभिक स्टॉक डालें।
पहला बिल बनाएँ, प्रिंट करें या व्हाट्सऐप पर भेजें। फिर काउंटर स्टाफ़ जोड़ें।
हर प्लान में GST बिलिंग, बैच व एक्सपायरी स्टॉक, खरीद, रजिस्टर और बैकअप। 14 दिन का मुफ़्त ट्रायल — कार्ड नहीं चाहिए।
एक काउंटर वाली दुकान
स्टाफ़ वाली व्यस्त दुकानें
दो या ज़्यादा ब्रांच
कीमतें ₹ में। कभी भी अपग्रेड करें या ब्रांच जोड़ें — डेटा वही रहेगा।
हाँ, यह ऑनलाइन चलता है। सामान्य मोबाइल हॉटस्पॉट काफ़ी है — एक बिल में बहुत कम डेटा लगता है। इंटरनेट जाने पर स्क्रीन का बिल खुला रहता है; वापस आने पर सेव करें।
हाँ। दवा/बैच स्टॉक, सप्लायर और मरीज़ सूची Excel में निकालें, CSV में सेव करके Utility → Import में अपलोड करें। पुराने बकाया प्रारंभिक शेष बन जाते हैं। डेस्कटॉप सॉफ़्टवेयर की एन्क्रिप्टेड बैकअप फ़ाइल सीधे नहीं पढ़ी जा सकती — उसका Excel निर्यात लें।
Purchase → Read Bill Photo खोलें, सप्लायर के छपे बिल की फ़ोटो लें (या PDF दें)। AI कुछ सेकंडों में हेडर व हर लाइन पढ़कर एक टेबल में दिखाता है, जिसे आप बदल सकते हैं। आपकी जाँच से पहले कुछ भी सेव नहीं होता: अस्पष्ट खाने चिह्नित होते हैं, हर लाइन का टैक्सेबल दोबारा गिना जाता है और कुल राशि बिल के CGST, SGST व नेट से मिलाई जाती है। सीधी, अच्छी रोशनी वाली फ़ोटो सबसे अच्छी।
हर दुकान के डैशबोर्ड पर रेफ़रल कोड होता है (Administrator → Refer & Earn)। आपके कोड से साइन अप करने वाला केमिस्ट मुफ़्त आज़माता है; जब वह पेड प्लान लेता है, मुफ़्त महीने आपके प्लान में अपने आप जुड़ जाते हैं। रेफ़रल की कोई सीमा नहीं।
जो भी प्रिंटर कंप्यूटर से चलता है: A4 / A5 लेज़र या इंकजेट, और 80 mm थर्मल प्रिंटर। स्टोर सेटिंग में डिफ़ॉल्ट साइज़ चुनें।
बिलिंग जारी रखें। जो PC या फ़ोन पिछले 3 दिन में ऑनलाइन था उसमें स्टॉक की कॉपी रहती है, इसलिए बिलिंग स्क्रीन खुलती है। ऑफ़लाइन बिलों की अपनी सीरीज़ (OF1-, OF2- …) होती है, सामान्य प्रिंट होते हैं और इंटरनेट आते ही अपने-आप सर्वर पर चले जाते हैं। जाँचने वाली बातें Sales → Offline Bills में दिखती हैं।
हर दुकान का डेटा अलग रहता है और केवल आपके लॉगिन से खुलता है। कनेक्शन HTTPS पर है। कभी भी पूरा बैकअप डाउनलोड करें।
कुछ भी डिलीट नहीं होता। नवीनीकरण तक बिलिंग रुकती है, और आप लॉगिन करके डेटा डाउनलोड कर सकते हैं।
हाँ। स्टॉक खुली इकाइयों में, हर दवा का कन्वर्ज़न फ़ैक्टर — एक ही बिल में 15 गोली, 2 स्ट्रिप या 2 स्ट्रिप + 5 गोली बेचें।
डेमो दुकान में 100+ दवाएँ, बिल, खरीद और रिपोर्ट तैयार हैं।